जबलपुर। गौरीघाट के आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने दो शातिर युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। बुधवार की रात पुलिस और क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई में मौके पर युवकों के पिट्ठू बैग में साढ़े पांच लाख से अधिक कीमत का गांज बरामद किया है। पुलिस दल आरोपियों से गांजा लाने के पते-ठिकाने की पतासाजी कर रही है।
ग्वारीघाट थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि बुधवार रात क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति पिठ्ठू बैग टांगे हुये आयुर्वेदिक कॉलेज गेट के सामने सोनू चाय के टपरे पर बैठे हुये है। पिट्ठू बैग में अधिक मात्रा में गांजा रखे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना ग्वारीघाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। आयुर्वेदिक कॉलेज गेट के सामने सोनू चाय के टपरे में मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति पिट्ठू बैग टांगे हुये दि,खे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों से नाम-पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम मनीष कोरी गोरखपुर और मदन विश्वकर्मा पाटन बताया। तलाशी लेने पर संदेही मनीष कोरी के पिट्ठू बैग में 4 बड़े पैकेट तथा संदेही मदन विश्वकर्मा के बैग में 3 बड़े पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। तौल करने पर कुल 11 किलो 79 ग्राम कीमती लगभग 5 लाख 54 हजार रूपये का होना पाया गया।
