khabar abhi tak

जबलपुर में कपड़ा कारोबारी के सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी,

जबलपुर। कुण्डम थानान्तर्गत निवास रोड पर रहने वाले कपड़ा कारोबारी सुग्रीव कुशवाहा के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लखों रुपए के सोने व चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब सुग्रीव व उनकी पत्नी अलग अगल गांव के बाजार में कपड़ा बेचने गए थे। दिन दहाड़े चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त रही। 

                                   पुलिस के अनुसार निवास रोड कुण्डम निवासी सुग्रीव कुशवाहा आसपास के बाजारों में दुकान लगाकर कपड़े बेचता है। उनकी पत्नी भी कु ण्डम बाजार में दुकान लगाती है। बीते दिन दोपहर 12 बजे के लगभग सुग्रीव अपने कारोबार के सिलसिले में घर से निकल गए। कुछ देर बाद पत्नी भी घर  में ताला लगाकर कुण्डम अपनी दुकान चली गई। इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकर तोड़कर सोने के 2 जोड़ी हार,सोने की चैन, 3 जोड़ी झुमकी, 1 लोंग, 2 अंगूठी, चांदी का 1 करधन, 3 जोड़ी पायल  व नगदी रुपए चोरी कर ले गए। रात दस बजे के लगभग दम्पति घर आए तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा पड़ा है, अंदर रखी आलमारी से सोने व चांदी के जेवर व नगदी रुपए गायब है। इसके अलावा गृहस्थी का सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्होने आसपास के लोगों को घर में चोरी के बारे बताया तो सभी लोग बाहर आ गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने मामले में कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak