khabar abhi tak

नाबालिग से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल


जबलपुर।
शहपुरा में एक 17 साल की नाबालिग के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। इनमें एक नाबालिक बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। करीब एक साल से नाबालिग को ब्लेकमेल किया जा रहा था। दूसरी बार गैंगरेप किए जाने पर यह मामला नाबालिग ने अपने घरवालों को बताया और जिसके बाद इसे पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया। 

शहपुरा पुलिस ने बताया कि नाबालिग के साथ गैंगरेप पहली बार दिसंबर 2025 में किया गया था। वारदात के दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसे डराया-धमकाया जाता रहा। ब्लैकमेल के दम पर आरोपियों ने 10 अगस्त को एक बार फिर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद मां अपनी नाबालिग बेटी को लेकर शहपुरा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल सिंह राजपूत, संदीप चौहान, प्रशांत पटेल, सौरभ सिंह और एक नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि आरोपी निखिल सिंह राजपूत और पीड़िता के बीच पहले प्रेम संबंध थें। निखिल से संबंध होने की बात सबको बताने की धमकी देकर पहली बार दिसंबर 2025 में आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगेरेप किया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak