khabar abhi tak

मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव: जानिए कौन आगे और कौन हुआ रेस से बाहर



जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव 2026 की मतगणना में बड़ा उलटफेर जारी है। निर्वाचन अधिकारी पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. के. पालो के निर्देशन में पहला चरण पूरा होकर दूसरा चरण चल रहा है। एलिमिनेशन राउंड के 6वें दिन 4 प्रत्याशी बाहर हुए, जिससे बाहर होने वालों की संख्या 54 पहुंच गई है। ताजा राउंड में क्रमांक 22 अवधेश सिंह रीवा, क्रमांक 86 राजकुमारी शर्मा भोपाल, क्रमांक 117 विधि सिंह रीवा और क्रमांक 12 अंजना कुरारिया जबलपुर दौड़ से बाहर हो गए हैं। पुरुष वर्ग में विवेक सिंह, आर.के. सिंह सैनी, अखिलेश कुमार सक्सेना, संदीप मेहता तथा नरेन्द्र कुमार जैन बढ़त बनाए हुए हैं। महिला वर्ग में प्रवीण तिवारी, अन्नू पटेल, प्रतीका पाठक, रश्मि ऋतु जैन और प्रतिभा वालिया मैदान में हैं। बाहर हुए उम्मीदवारों के द्वितीय वरीयता वोट अब दूसरों को ट्रांसफर किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने आज पत्रवार्ता में जानकारी दी।

​​बचे हुए दिग्गजों के बीच सीधी जंग जारी

​गणना स्थल पर चल रही निष्पक्ष प्रक्रिया में छंटनी की प्रक्रिया तेज हो गई है। एलिमिनेट होने वाले उम्मीदवारों के मतपत्रों से मिली दूसरी पसंद के वोट अब बचे हुए दावेदारों के खाते में जोड़े जा रहे हैं। मतों का यह नया वितरण मुकाबले को हर दौर में नया मोड़ दे रहा है। मैदान में अब केवल वही दावेदार बचे हैं जिनके बीच जीत की असली टक्कर है। समर्थकों की नजरें एक-एक वोट पर टिकी हुई हैं। आगे आने वाले चरणों की गिनती से स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak