khabar abhi tak

विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा का मौन जुलूस एवं संगोष्ठी कल



शहीदों के स्मारक पर माल्यार्पण कर चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा कल 14 अगस्त शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस  एवं विभाजन की विभीषिका के  संस्मरण पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि कल 14 अगस्त को अपरान्ह 4 बजे विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस मालवीय चौक से निकाला जाएगा। मौन जुलूस अपराह्न 4 बजे मालवीय चौक से प्रारंभ होकर इच्छाधारी लस्सी, खंडेलवाल फर्नीचर के सामने से, प्रभु बंदना से मातागुजरी कॉलेज से होकर वन्देमातरम चौक पर समाप्त होगा, वंदे मातरम चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल भवन में विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा साथ ही विभाजन विभीषिका से पीड़ित परिवारों का सम्मान किया जाएगा। श्री सोनकर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को प्रातः 9 बजे से जबलपुर महानगर के प्रत्येक मंडल में स्थित शहीदों के स्मारकों पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा ।मौन जुलूस एवं संगोष्ठी में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से उपस्थित की अपील अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak