khabar abhi tak

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: बंद लाइटें जलीं और सड़कों के गड्ढे भरकर मिली राहत




जबलपुर।  मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें लगातार मैदानी स्तर पर कार्य कर रही हैं। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह तथा निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की अगुवाई में अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान, व्ही.एन. बाजपेयी, अशफाक परवेज कुरैशी, सौरभ मिश्रा, श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, मनोज श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, श्रीमती अंकिता जैन, श्रीमती शिवांगी महाजन, वेदप्रकाश चौधरी, सहायक आयुक्त कामिनी लिल्हारे, कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे, जी.एस. मरावी, शैलेंद्र कौरव और जागेन्द्र सिंह ने विभिन्न वार्डों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान 105 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ दिया गया तथा सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का मौके पर ही संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराया गया।

​मौके पर ही बदली बस्तियों की जमीनी तस्वीर

​उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के हनुमानताल वार्ड में राजा रसगुल्ला के पास दूषित जल आपूर्ति की समस्या पर पुरानी पाइपलाइन बंद कर नई लाइन बिछाई गई और तुरंत नल कनेक्शन दिए गए। नालों की सफाई के साथ मच्छरमार दवाइयों का छिड़काव कराया गया। नर्मदा नर्सरी स्कूल से साठिया कुआं तक टूटी सड़क का संधारण कार्य पूरा हुआ। मौलाना अब्दुल कलाम आजाद वार्ड के खाई मोहल्ला में नाले का क्षतिग्रस्त चैंबर बदला गया। इसके साथ ही साठिया कुआं, लाल स्कूल, गोविंदगंज, शहीद अशफाकउल्लाह खां वार्ड, छोटी मस्जिद और बैग दुकान क्षेत्र में बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर नई लाइटें लगाई गईं। इस तत्परता से सफाई, जल, प्रकाश और निर्माण संबंधी कार्य तेजी से निपटाए गए।

​विजयनगर में कल सजेगा विशेष उद्यम संवाद

​अभियान की अगली कड़ी में 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे से उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से सघन भ्रमण करेंगे। इसके उपरांत अपरान्ह 3बजे से विजयनगर स्थित अग्रसेन मंडपम परिसर में एक वृहद शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में नागरिकों की शिकायतों के निवारण के साथ-साथ विशेष उद्यम संवाद का आयोजन भी होगा, जिसमें व्यापारिक व व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रशासन के इस पारदर्शी और सक्रिय दृष्टिकोण से आम नागरिकों में सरकार के प्रति भरोसा लगातार गहरा होता जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak