khabar abhi tak

पश्चिम मध्य रेल एवं बैंक ऑफ इंडिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, अधिकारियों, कर्मचारियों व पेंशनर्स को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल, मुख्यालय एवं बैंक ऑफ इंडिया के मध्य आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेल के सभागार में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस.डी. पाटीदार की गरिमामयी उपस्थिति में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मानव संसाधन विकास) सुश्री पूर्णिमा जैन एवं बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

                     इस समझौते का उद्देश्य पश्चिम मध्य रेल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को रेलवे सैलरी पैकेज के अंतर्गत बेहतर एवं उन्नत बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। समझौता ज्ञापन के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेलवे में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पेंशनर्स के लिए रेलवे सैलरी पैकेज के तहत उपलब्ध विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं एवं लाभों की जानकारी प्रदान की गई। यह समझौता कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनके वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (राजपत्रित) राहुल श्रीवास्तव, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (औद्योगिक संबंध) श्री संजय कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री किशोर कुमार बोरासी सहित कार्मिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पश्चिम मध्य रेल द्वारा अपने कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के कल्याण तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak