khabar abhi tak

जीआरपी जबलपुर ने रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाया

 जबलपुर. शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) जबलपुर द्वारा रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी की रोकथाम एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों, महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों को मानव तस्करी के संबंध में जागरूक किया गया तथा उन्हें इसके प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

टीम द्वारा पंपलेट वितरित किए गए तथा मानव तस्करी के दुष्परिणाम, बचाव के उपाय एवं पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि नौकरी, विवाह, शिक्षा अथवा अन्य प्रलोभनों के माध्यम से होने वाली मानव तस्करी से सावधान रहें तथा किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। रेलवे स्टेशन मानव तस्करी की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण स्थान हैं, इसलिए यात्रियों की सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। 

जीआरपी के इस अभियान में थाना प्रभारी श्रीमती संजीवनी राजपूत, एएसआई गोपाल सिंह, एएसआई नसीम बानो, प्रधान आरक्षक जुमरत बी, प्रधान आरक्षक गीता मिश्रा, प्रधान आरक्षक अजय, प्रधान आरक्षक ललिता, महिला आरक्षक मनीषा, महिला आरक्षक प्रिया व  आरक्षक अमित शामिल रहे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak