पुलिस के अनुसार छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव निवासी रोहित मालवीय उम्र 35 वर्ष अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ मैहर में मां शारदा के दर्शन करने के बाद घर के निकले। जब चालक जबलपुर व नरसिंहपुर के बीच पडऩे वाले बहोरीपार टोल नाका से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान सामने से आए भारी वाहन को साइड दिया, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई, सभी लोग पहुंच गए, जिन्होने बुलेरों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर रोहित मालवीय को जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं कार चालक राजा राय उम्र 30 वर्ष, देवेंद्र साकुले 29 वर्ष, पलक साकुले 25 वर्ष, खुशबू मालवीय 30 वर्ष, श्यामाबाई मालवीय 80वर्ष, सोमवती मालवीय 50 वर्ष के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, इसके अलावा दो बच्चे अथर्व 7 वर्ष व चीनी 2वर्ष भी घायल हुए है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि सुबह के वक्त चालक को नींद का झोंका आया जिससे यह हादसा हुआ है।
जबलपुर। मैहर से दर्शन कर लौट रही बुलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर बहोरीपार टोल नाका के पास पलट गई। बुलेरो पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के आठ सदस्यों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भरती कराया गया है। जहां पर चार लोगों क ी हालत चिंताजनक बनी हुई है।