khabar abhi tak

परिजनों के घर से निकलते ही घुसे चोर, ले गए लाखों रुपए के सोने के जेवर, हनुमानताल के पंचकुईया क्षेत्र में वारदात

जबलपुर। हनुमानताल थानान्तर्गत पंचकुईया क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद गुलाम के घर में उस वक्त चोरी की वारदात हो गई, जब वे अपने परिवार सहित माता-पिता के घर रजा चौक गए थे। सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने लाखों रुपए के सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। 

                                     पुलिस के अनुसार पंचकुईया निवासी मोहम्मद गुलाम वाहन रिपेयरिंग का काम करता है। गुलाम की बुआ का निधन हो गया था, जिनके दसवें का कार्यक्रम पिता के रजा चौक स्थित निवास से होना था। वे बीते दिन घर में ताला लगाकर परिवार सहित रजा चौक आ गए, इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकर को तोड़कर लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवर, नगदी रुपए पर हाथ साफ कर दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे मोहम्मद गुलाम घर आए तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा पड़ा है, अंदर रखा सारा सामान बिखरा है। आलमारी के लॉकर में रखे सोने व चांदी के जेवर गायब है। उन्होने आसपास के लोगों को घर में चोरी होने की खबर दी, देखते ही देखते लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है।पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak