जबलपुर। पनागर के सिमरा खिरिया गांव में 3 अगस्त को एक वयोवृद्ध महिला आग से जल गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया था, जहां जीवन और मौत के बीच संघर्ष करती हुई महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पनागर थाना प्रभारी डीएसपी विपिन सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात वसुंधरा कॉलोनी निवासी मिथुन पटेल ने सूचना दी कि उसकी नानी सावित्री बाई पटेल (70) ग्राम सिमरा खिरिया में रहती है। 3 अगस्त कीे रात लगभग 11-30 बजे आग से जलने के कारण घायल अवस्था में बाहर के हॉल में जली हुयी मिली, जिन्हें नाना राम सिंह पटेल ने उपचार हेतु हेल्थ सिटी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल कटंगी वायपास में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गयी।
इसी तरह अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मंगलवार को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली थी कि कृपाल सिंह (53) निवासी ग्राम भावल थाना इंद्रावर जिला सिहोरा को पड़ौसी संतोषी झारिया के द्वारा लगभग 3-20 बजे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। डॉक्टर ने चैक कर कृपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हार्ट अटैक होने की आशंका व्यक्त की है।
