जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले मरीज और उसके परिचितों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की छानबीन कर रही है।
गढ़ा पुलिस ने बताया कि कार्यकारी अधिष्ठाता, मेडिकल कॉलेज डॉ. आशीष सेठी ने लिखित शिकायत है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय के कैजुअल्टी में रात्रिकालीन डियूटी के समय तैनात रेजिडेंट चिकित्सकों के साथ मरीज आरूष पटेल निवासी जय भवानी कालोनी, सिहोरा और उसके परिजन, मित्र सामर्थ गुप्ता, अर्पित आयुष गुप्ता, रामभूषण तिवारी, शिव द्वारा चिकित्सीय शासकीय कार्य के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर गाली गलोज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित डॉ. सचिन दुल, डॉ. अमन गुप्ता, डॉ. शशिशेखर सिंह, डॉ. प्रतीक के साथ घटना हुयी है।