जबलपुर। युवाओं की पहली पसंद बने फास्टफूड मोमोज को बेचने वाले इसका फायदा उठाने लगे हैं। होम डिलेवरी के नाम पर कैसा भी फास्टफूड भेज दिया जा रहा है, इस बात की विक्रेताओं को जरा भी इल्म नहीं है। ज्यादातर दूषित-गुणवत्ताविहीन फास्टफूड परोसा जा रहा है। इसमें कुछ ही मामले सामने आ पा रहे हैं। शुक्रवार को एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ऑनलाइन ऑडर किए जाने के बाद फूड तो भेजा गया है लेकिन हॉस्टल की छात्रा डिलीवर हुए पैकेट को खोलते ही अचंभित रह गई। मोमोज में कीड़े बिलबिला रहे थे। कुछ तो उसमें मर चुके थे। छात्रा ने इसकी तुरंत शिकायत की। खाद्ध विभाग की दलील है कि मामले की शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।यह मामला विजयनगर स्थित ' पॉपुलर फ्रेश मोमोज एन मोर ' का है। गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने ' खबर अभी तक ' को बताया कि उसने पनीर मोमोज ऑर्डर किए थे। ऑडर के मोमोज डिलीवर किए गए थे। मोमोज आने के बाद उसे रूम पर ले जाने के बाद खोल कर देखा गया तो वह दंग रह गई। मोमोज में कीड़े चिपके हुए थे। कुछ कीड़े बिलबिला रहे थे। छात्रा ने तुरंत इसकी शिकायत पॉपुलर फ्रेश मोमोज एन मोर से की। शिकायत होने पर दूसरी ओर से डिलीवरी वापस किए जाने को कहा जाने लगा।
छात्रा का कहना था कि बारिश के दौरान इस तरह की गड़बड़ी लोगों के स्वास्थ्य को खराब करना सामने आ रहा है, जिसमें दूषित और गुणवत्ताविहीन खाद्धान को परोसा जा रहा है। लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर जागरूक करना बहुत जरूरी है।
