khabar abhi tak

बिलहरी बाजार में बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने भागकर बचाई जान

जबलपुर। जबलपुर के बिलहरी बाजार में आज उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई। जब दो सांड बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई चलती रही। सांडों को लड़ता देख आसपास के दुकानदार और राहगीर अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। यहां तक कि कुछ देर के लिए इस रोड पर यातायात थम गया था। 

                                     बताया गया है कि त्यौहार के चलते सड़क किनारे राखी का बाजार सज गया है, आमजन की आवाजाही भी दिनभर लगी रहती है। आज भी लोगों की आवाजाही लगी रही, इस दौरान दो सांड आपस में टकरा गए, सांडो को भिड़ते देख लोगों में भगदड़ व चीख पुकार मच गई। यहां तक कि लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों के अंदर घुस गए थे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak