khabar abhi tak

लोडिंग ऑटो-मोटरसाइकिल में भिड़ंत, एक की मौत


जबलपुर।
पाटन के गाड़ाघाट और गाड़ाघाट टपरिया गांव के बीच मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइ‌किल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पाटन पुलिस ने बताया कि गाड़ाघाट टपरिया निवासी नवल मल्लाह सिंह अपने छोटे भाई राहुल मल्लाह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे। जैसे ही वे टपरिया मोड़ के पास खेत के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित लोडिंग ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नवल मल्लाह के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक के पीछे बैठा राहुल मल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में काफी चोटें आई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल पाटन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई जारी घटना की सूचना मिलते ही पाटन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोडिंग ऑटो को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। 

सब-इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि गाड़ाघाट टपरिया मार्ग पर लोडिंग ऑटो और बाइक की भिड़ंत में नवल सिंह की सिर में चोट लगने से मौत हो गई है। 15 वर्षीय राहुल के पैर में चोट आने पर उसे इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak