khabar abhi tak

पमरे के चीफ इंजीनियर सहित तीनों रेल मंडलों के 82 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत एक अधिकारी मुख्य इंजीनियर श्री जगराम मीणा एवं तीन कर्मचारी वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी (लेखा) श्री मुकेश कुमार चौबे, वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी (लेखा) श्री घनश्याम रायना, सेक्शन इंजीनियर आईटी (लेखा) श्री मनोज कुमार सिन्हा सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 79 रेलकर्मी सोमवार 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हुए। जिसमें मुख्यालय से 1 अधिकारी एवं 3 कर्मचारी, जबलपुर मंडल से 24 कर्मचारी, भोपाल मण्डल से 27 कर्मचारी, भोपाल कारखाना से 6 कर्मचारी, कोटा मण्डल में 21 कर्मचारी शामिल हैं। 

 पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 31 अगस्त को प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर श्री एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मुकेश, प्रधान वित्त सलाहकार श्री सुधीर कुमार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस डी पाटीदार ने सभी संबंधित रेलसेवकों को सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं। 

सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (एच आर डी) श्री संजय कुमार सिन्हा सहित कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी, तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्याक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी (प्रशासनिक) श्री शैलेन्द्र सिंह गौर द्वारा किया गया।  तीनों मण्डलों एवं कारखानों पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी रेलकर्मियों को भी सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाए दी गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak