पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो व फोटो वायरल की थी, इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने पहले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, इसके बाद फरार चल रहे दो आरोपी दानिश खान व अरविंद रैकवार को भी आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से भी अवैध हथियार मिले हैं।
दो आरोपियों के पास से कट्टा व कारतूस मिले-
आज गिरफ्तार किए गए दानिश पिता इस्माइल खान 30 वर्ष निवासी गढ़ाकोटा और अरविंद पिता ओमकार विश्वकर्मा निवासी बेला, हाल निवासी हजारी वार्ड हटा के पास से एक बारह बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया।
पहले पकड़े गए 9 आरोपी-
पहले पकड़े गए नौ आरोपियों में जबलपुर, कटनी, पन्ना और दमोह जिले के निवासी शामिल थे। इनमें जबलपुर के महाराजपुर आधारताल निवासी यश अहिरवार 20, कटनी जिले के चंद्रपुरा थाना निवासी जीवन वंशकार 20, हटा निवासी निखिल साहू और अनुज चक्रवर्ती, पन्ना जिला के रेपुरा थाना के इमलिया निवासी जय हिंद यादव, हटा निवासी दीपक सिंह लोधी, कटनी थाना बहोरीबंद के नन्हे रायपुर निवासी आशीष लोधी, दमोह जिले के कुमारी थाना निवासी दिनेश यादव और हटा निवासी जसवंत वर्मन शामिल थे। इन आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, दो देसी कट्टे और नौ जिंदा कारतूस मिले थे।