khabar abhi tak

चालक को आया नींद का झोंका, पुल से टकराया ट्रक, राह चलते लोगों में मची भगदड़

 

जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत घाट सिमरिया के पास आज दोपहर 12 बजे के लगभग सतना से नासिक जा रहा एक ट्रक के पुल की दीवार से टकरा गया। दुर्घटना चालक को अचानक नींद का झोंका आ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों में भगदड़ मच गई थी। 

                           पुलिस के अनुसार ट्रक क्रमांक एमएच 40 डीसी 6301 चालक अशोक पवार प्लास्टिक का दाना लेकर सतना से नासिक जाने निकला। चालक जब सिहोरा के घाट सिमरिया से आगे बढ़ रहा था। इस अशोक चालक को अचानक नींद का झोंका आ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया, ट्रक को संभालने के लिए ब्रेक लगाए, ट्रक हिरन नदी के पुल की दीवार से जा टकराया। गनीमत रही कि ट्रक पुल से नीचे नहीं गिरा और एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के दौरान दोनों ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक की कमानी और पट्टा टूट गए, जिसके कारण ट्रक आगे-पीछे नहीं हो पा रहा था। ट्रक पुल की दीवार से सटकर अटक गया था। यदि कुछ देर और होती तो ट्रक लगभग 30 फीट नीचे हिरन नदी में जा गिरता। हादसे के बाद चालक ने मोहतरा टोल प्लाजा को सूचना दी। मौके पर पहुंची क्रेन की मदद से ट्रक को सुरक्षित किया गया। ट्रक में लदे भारी प्लास्टिक के दाने को दूसरे वाहन में स्थानांतरित कराया गया, जिसके बाद ट्रक को हटाने की कार्रवाई की गई। चालक ने जैसे ही ट्रक को संभालने के लिए ब्रेक लगाए, ट्रक हिरन नदी के पुल की दीवार से जा टकराया। गनीमत रही कि ट्रक पुल से नीचे नहीं गिरा और एक बड़ा हादसा टल गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak