पुलिस के अनुसार रायसेन गेट विदिशा निवासी संजय सोनी सराफा का कारोबार करते है। वे पीपलधार के साप्ताहिक बाजार से देर शाम बेटे यश सोनी के साथ मोटर साइकल से घर जाने के लिए निकले, जब वे पट्टन गांव से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान तीन नकाबपोश बदमाश पीछा करते हुए आए और बैग छीना, जिससे संजय व उनका बेटा यश अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए। विरोध करने पर बदमाशों ने संजय सोनी पर फायर कर दिया, जिससे गोली हाथ में लगी, बेटा यश सोनी बीच बचाव करने आया तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और आभूषणों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को खबर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय सोनी व उनके बेटे यश को शमशाबाद अस्पताल पहुंचाया। जहां पर संजय की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। पुलिस को पूछताछ में संजय सोनी ने बताया कि उनके बैग में 30 किलो चांदी के जेवर, 30 ग्राम सोने के जेवर, 25 हजार रुपए नगद व अन्य आभूषण रखे थे। पुलिस को यश सोनी ने बताया कि तीनों बदमाश योजना बनाकर आए थे। एक ने मास्क पहना थाए दूसरे ने सफेद तौलिये से चेहरा ढका था, जबकि लाल शर्ट पहने बदमाश ने गोली चलाई। बाइक चला रहे युवक ने काली शर्ट पहन रखी थी। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संभावित भागने के रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है। यहां से निकलने वाले हर व्यक्ति को जांच व पूछताछ के बाद ही जाने दिया जा रहा है।
Tags
madhya pradesh