khabar abhi tak

मुल्क में अमन, भाईचारे और शांति की दुआ की, ढलगर मोहल्ले में लंगर का आयोजन


जबलपुर।
मुस्लिम धर्मावलंबियों के पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में ढलगर मोहल्ले में दाता लंगर कमेटी द्वारा कुरआन ख्वानी और लंगर का आयोजन किया गया।

मोहर्रम के महीने पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत और पैगाम को याद करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन ख्वानी से हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों के लिए लंगर का इंतजाम किया गया। इस दौरान उलेमा और जिम्मेदार लोगों ने मुल्क हिन्दुस्तान में अमन, भाईचारे और शांति की दुआ की। साथ ही इंसानियत,शहादत और सच्चाई के पैगाम को अपनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में हाजी गुलाम मुहम्मद भूरे पहलवान, गुड्डा भाई, असलम बाबा,जफर भाई,साकिर मास्टर,जुबैर मालगुजार,मुजाहिद अली, अलफरान मालगुजार, सरफराज राइन, तनवीर राइन, बिलाल, जीशान भाई,वकार नदीम, मोहम्मद तौसीफ, गुफरान अली,जुगनू भाई, मोहम्मद फजल,मुस्सू अली सहित ढलगर मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak