khabar abhi tak

बहुत दिनों बाद मिली खुशी, दतिया में जीत पर जबलपुर में कांग्रेसियों का जश्न, जमकर डांस, मिठाइयां बांटी

जबलपुर. मध्य प्रदेश में कांग्रेसियों को बहुत दिनों बाद जश्न मनाने का मौका मिला. जैसे ही दतिया विधानसभा उप चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित किया गया और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का ऐलान हुआ. वैसे ही संस्कारधानी जबलपुर में कांंग्रेसियों में उत्साह की लहर दौड़ गई और जमकर डांस होने लगा, साथ ही मिठाइयों का वितरण किया गया.

जबलपुर के राजीव गांधी चौक (पुरानी ज्योति टॉकीज के पास) कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

भाजपा के कुशासन पर जनता का आक्रोश : भानोत

जश्न के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता तरुण भनोट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दमन और आतंक-जो देश के किसान, नौजवान और व्यापारी के खिलाफ था-उसका दतिया की जनता ने करारा जवाब दिया है। मां पीतांबरा के आशीर्वाद और आम जनता व कार्यकर्ताओं के संघर्ष से यह जीत हुई है। यह जनादेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के घमंड को चूर करने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आम जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगा और मध्यप्रदेश व देश में बदलाव की नई बयार लाएगा। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak