पुलिस के अनुसार ध्रुपदास रेरवारे के गांव में ही रहने वाली महिला गीता बादशाह के साथ प्रेम संबंध रहे, जिसके चलते दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। इस बात की खबर जब गीता के बेटे कृष्णकांत को लगी तो वह आगबबूला हो गया। उसने मां के प्रेमी की हत्या करने की साजिश रची जिसमें अपने दो दोस्तों को शामिल कर लिया। दो दिन पहले धुु्रपदास रेरवारे घर आया तो तीनों ने उसे पकड़कर मारपीट की इसके बाद लोहे की फूंकनी से सिर पर कई बार किए, जिससे धु्रपदास की मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों ने लाश को एक चादर में लपेटा और मोटर साइकल से दांत फाडिय़ा नदी के स्टॉप डैम तक ले जाकर पानी में फेंक दिया। धु्रपदास के अचानक लापता होने की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच करते हुए गीता के बेटे कृष्णकांत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने दो दोस्त अजय उर्फ अज्जू, शकील को सरगर्मी से तलाश करते हुए आज गिरफ्तार कर लिया।
Tags
chhindwada