जबलपुर/सिवनी। सिवनी की छपारा पुलिस ने बकरा चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 13 बकरे बरामद किए है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि गिरोह द्वारा चोरी किए गए बकरों को जबलपुर ले जाकर काटा जाता था। यहां से ही मांस की सप्लाई होती थी। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को जबलपुर में दबिश देकर पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार ग्राम गोरखपुर निवासी याकूब मोहम्मद के बारे में खबर मिली थी कि वह अपना गिरोह बनाकर बकरे चोरी की वारदातों को अंजाम देता है, अभी उसने एक दर्जन से ज्यादा बकरे अपने गिरोह के सदस्यों के साथ चोरी किए है। जिन्हे घर पर रखा है और जबलपुर जाने की फिराक में है। जिसपर पुलिस ने याकूब के घर की घेराबंदी कर दबिश दी, जहां से पुलिस को 13 बकरे बंधे मिले। पुलिस ने याकूब से पूछताछ के बाद जबलपुर व उमरिया में दबिश देकर पकड़ा है। पुलिस ने मानपुर उमरिया निवासी श्यालम खान उम्र 31 वर्ष 31, जबलपुर निवासी मुन्ना कुरैशी 82 वर्ष व बाबर कुरैशी 32 वर्ष को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी किए गए बकरों को जबलपुर ले गए थे, जहां उन्हें काटकर मांस बेच दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह का किसी बड़े पशु चोरी गिरोह से संबंध होने की जांच की जा रही है।
जबलपुर में पकड़े गए मुन्ना कुरैशी व बाबर कुरैशी-
पुलिस ने याकूब को पकडऩे के लिए जबलपुर में दबिश देकर मुन्ना कुरैशी 82 वर्ष व बाबर कुरैशी 32 वर्ष को पकड़ा है। दोनों आरोपी गिरोह के सदस्य है जो चोरी में शामिल होने के साथ साथ जबलपुर में चोरी के बकरे काटकर मांस बेचते रहे।
Tags
jabalpur