जबलपुर। विदेशी पिया की चाहत की लालच में फंसाकर एक युवती के साथ साइबर ठगों ने ऐसा खेल खेला है, जिसमें युवती को एक लाख रूपए गवांने पड़े। युवती ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि चेरीताल निवासी रिंकी अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट कास्मेटिक का काम करती है। 12 जुलाई को उसकी शादी के लिये शादी डॉट कॉम में आनलाईन बायोडाटा दिया था। 2 दिन बाद 14 जुलाई को उसके पास मैसेज आया। उसके मोबाइल नम्बर से कॉल करके अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम आदित्य राय बताते हुये इंग्लेंड में रहना बताया। उससे बात करना चाहता है बोला। उसी दौरान उसकी आदित्य राय ने उसे व्हाटसएप पर मैसेज से बातचीत होने लगी। आदित्य राय ने बताया कि लंदन से पार्सल भेज रहा हंू। वह पार्सल का इंतजार करने लगी। 21 जुलाई को सुबह लगभग 10-45 बजे उसके मोबाइल पर व्हाटसएप के माध्यम कॉल एवं संदेश प्राप्त हुआ। कॉल करने वाले ने स्वयं को शासकीय अधिकारी बताये हुये कहा कि आपका पार्सल मुम्बई में रोक लिया है। छुड़ाने के लिये 1 लाख 25 हजार रूपये टेक्स जमा करने के लिये कहा। उसने इस संबंध में जानकारी चाही तो उन्होंने स्वयं को सीबीआई से संबंधित बताये हुये बोला यदि पैसा जमा नहीं किये तो तुम्हारा आने वाला पार्सल नहीं मिलेगा। इसके बाद व्हाटसएप पर क्यू आर स्कैनर भेजा और बताये गये माध्यम से पेसे भेजने के लिये दबाब बनाया। उनकी झूठी बातों में आकर उसने उनके बताये वह उनकी झूठी बातों में आकर उनके बतायेनुसार 21 जुलाई को अंजली कुमारी के स्कैनर में पहली बार 45 हजार रूपये, दूसरी बार में 35 हजार रूपये भेजी और सविता देवी के स्कैनर में 20 हजार रूपये ट्रांसफर किये। इस प्रकारी उसके द्वारा कुल 1 लाख रूपये फोन पे के माध्यम से भुगतान किया गया। भुगतान करने के बाद उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुयी है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये 1 लाख रूपये की राशि हड़प ली है।
