khabar abhi tak

रांझी में मोबाइल हैक करके खाता किया खाली


जबलपुर।
रांझी में दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें साइबर ठगों ने मोबाइल हैक करके खाता खाली कर दिया है। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस साइबर सेल के जरिए ठगों की छानबीन कर रही है।

रांझी पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर निवासी दुर्गेश कुमार रैकवार ने शिकायत की कि 24 जुलाई की शाम लगभग 7-10 बजे मोबाइल चला रहा था। तभी उसके बैंक आफ इंडिया के बैंक अकाउण्ट से 20 हजार एवं 29 हजार 900 हजार रूपये कटने का मैसेज आया। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका फोन हैक करके उसके खाते से कुल 49 हजार रूपये 900 रूपये आनलाइन धोखाधड़ी कर हड़प लिये। 

इसी तरह मानेगांव निवासी विजय भलावी ने सायबर सेल में लिखित शिकायत की वह खमरिया फैक्ट्री में नौकरी करता है। उसका बैंक खाता बैंक आफ इंडिया शाखा खमरिया में है। 1 अगस्त को रात 8-58 बजे उसके मोबाइल पर खाते से 1 लाख रूपये कटने का मैसेज आया। उसने फोन के माध्यम से अपना खाता चैक किया। 28 जुलाई को 95 हजार रूपये, 29 जुलाई को 95 हजार रूपये, 30 जुलाई को 95 हजार रूपये, 31 जुलाई को 95 हजार रूपये, 1 अगस्त को 1 लाख रूपये उसके खाते से निकल गये। उसने तुरंत सायबर सेल हेल्पलाईन नम्बर पर जानकारी दी। उसके खाते से 1 अगस्त को जो 1 लाख रूपये कटा गया था, जो वापस आ गया है।  अज्ञात व्यक्ति ने  उसका मोबाइल हैक करके उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से 3 लाख 80 हजार रूपये धोखाधड़ी कर निकाल लिये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak