khabar abhi tak

कोचिंग डिपो में 500 से अधिक एलएचबी कोचों में स्टिफऩर प्लेट लगाकर संरक्षा सुदृढ़, रेल कर्मचारी पुरस्कृत

जबलपुर। आर.डी.एस.ओ. के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पमरे के प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता (पीसीएमई) शैलेंद्र सिंह रावत एवं मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में जबलपुर मंडल के कोचिंग डिपो, जबलपुर द्वारा जुलाई 2026 के दौरान 500 से अधिक एलएचबी कोचों में मौजूदा स्टिफऩर प्लेटों को संशोधित स्टिफऩर प्लेटों से बदला गया. ये कार्य करने वाले कोचिंग डिपो के स्टाफ को पुरस्कृत किया गया.
आर.डी.एस.ओ. द्वारा विकसित संशोधित स्टिफऩर प्लेट का उद्देश्य एलएचबी कोचों में अंडरफ्रेम की संरचनात्मक मजबूती को बढ़ाना तथा ट्रेन पार्टिंग जैसी गंभीर घटनाओं की संभावना को प्रभावी रूप से रोकना है। समयबद्ध रूप से इस महत्वपूर्ण सुरक्षा संशोधन को लागू कर जबलपुर मंडल ने संभावित सुरक्षा जोखिमों को कम करते हुए रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाया है।
यात्रियों की सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जबलपुर मंडल आधुनिक अनुरक्षण पद्धतियों, आर.डी.एस.ओ. के सुरक्षा मानकों तथा निर्धारित संशोधनों को समयबद्ध रूप से लागू कर रेल संरक्षा को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है। जुलाई माह में 500 से अधिक  संशोधित स्टिफऩर प्लेटों का प्रतिस्थापन इसी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (कोचिंग), जबलपुर अनुराग पाण्डेय व कोचिंग डिपो आफिसर प्रमोद कुमार बीसल, एसएसई जनरल एरिक मिंज ने इस कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कोचिंग डिपो, जबलपुर के संबंधित कर्मचारियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। उन्होंने कर्मचारियों की सतर्कता, तकनीकी दक्षता एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध सुरक्षा संशोधनों का प्रभावी क्रियान्वयन ही सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन की आधारशिला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak