khabar abhi tak

बहन चीखती-चिल्लाती रह गई, भाई चलाता रहा लाठी, तोड़ डाली स्कूटी

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
कांचघर के संयुक्त परिवार में रहने वाली एक बहन अपने भाई को रोकने के लिए चीखती-चिल्लाती रह गई, लेकिन भाई ने उसकी एक नहीं सुनी और लाठी चलाते हुए उसकी स्कूटी तोड़ डाली। मौके पर बहन को धमकी देकर भाग गया।

घमापुर पुलिस ने बताया कि कांचघर निवासी आरती मेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एमकॉम की पढ़ाई कर रही है। सोमवार को वह घर पर थी। उसकी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसडी 6280 खड़ी थी। उसके बड़े पिता जी के लड़के राजेश मेहरा ने डंडे से मारकर गाड़ी के सामने को हिस्सा तोड़ दिया। उसने मना किया तो अपशब्द कहने लगा। अपशब्द से मना करने पर बोला कि ये सी़ढी जो बनाई हुयी हो, तोड़ दो। अपने पिता से 4 हजार रूपये दिलवाओ नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak