khabar abhi tak

जबलपुर के हनुमानताल क्षेत्र में महिला ने की आत्महत्या, शराबी पति से प्रताडि़त होकर उठाया कदम

जबलपुर। हनुमानताल के खाई मोहल्ला में स्नेहा सोनकर शराबी पति की प्रताडऩा से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो यह तथ्य सामने आए, जिसपर पुलिस ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

                               पुलिस के अनुसार खाई मोहल्ला में रहने वाला नकुल सुर्वे शराब पीकर पति स्नेहा सोनकर के साथ मारपीट करता रहा। आए दिन पति द्वारा मारपीट किए जाने से परेशान स्नेहा ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्नेहा द्वारा आत्महत्या किए जाने का खुलासा उस वक्त हुआ जब पति नकुल खाना खाने के लिए कहने कमरे में पहुंचा, देखा कि स्नेहा फांसी के फंदे पर लटक रही है। स्नेहा को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद स्नेहा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच की तो स्नेहा के मायके पक्ष के लोगों ने पति नकुल द्वारा शराब पीकर आए दिन मारपीट किया जाना बताया। जिसपर पुलिस ने नकुल सुर्वे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak