khabar abhi tak

विजयनगर के ' एआर कैफे ' में स्कूल की नाबालिग छात्रा से रेप


जबलपुर।
 माढ़ोताल क्षेत्र में रहने वाली एक स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ उसके मित्र ने रेप किया है। यह वारदात विजयनगर के नामचीन होटल एआर कैफे में की गई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है कि होटल वाले से सांठगांठ करके कमरा लिया गया था।
माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि निजी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग से मदरटेरेसा निवासी नीलेश चौबे की दोस्ती थी। दोस्ती में वे घूमने-फिरने जाते थे। मंगलवार को नाबालिग छात्रा को लेकर नीलेश कैफे पहुंच गया था। होटल में एक कमरा लिया गया था। कमरे में युवक ने नाबालिग के साथ रेप किया था। छात्रा की हालत बिगड़ने पर यह राज सामने आया। छात्रा को लेकर युवक बाहर निकले थे, जहां इसकी सूचना आनन-फानन में पुलिस तक पहुंची थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को अस्पताल भिजवाया और आरोपी को दबोच लिया था। छात्रा ने परिजनों सहित पुलिस को आपबीती बताई थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले में छानबीन कर कैफे के फुटेज जुटा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak