khabar abhi tak

रेलवे ठेकेदार के दो कर्मियों ने 13 साल की लड़की को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली. मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीडि़ता की मां ने सरई थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे उनकी 13 वर्षीय बेटी अस्पताल के सामने अकेली बैठी थी। इसी दौरान रेलवे कंपनी में कार्यरत दो युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने बच्ची को नदी किनारे ले जाकर पूरी रात बंधक बनाए रखा और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बुधवार 5 अगस्त की सुबह आरोपी पीडि़ता को अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने मुरैना जिले के जौरा निवासी जावेद शाह (38) और अम्बाह निवासी सोनू उर्फ शेरा खान (24) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 65(1), 64(2)(एम), 70(2) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak