बताया गया है कि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध तिलवारा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसके चलते तीन डम्परों को रोककर जांच की गई। जांच में पाया गया कि बिना वैध इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास के गिट्टी एवं एम-सैंड का परिवहन किया जा रहा है। जिसपर तीन डम्परों को जब्त कर तिलवारा थाना पहुंचाया गया है। कार्रवाई के दौरान सहायक खनि अधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा, खनिज निरीक्षक शिवपाल चौधरी, विवेकानंद यादव सहित खनिज विभाग का अमला मौजूद रहा। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर नियमानुसार कार्यवाही के लिए सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Tags
jabalpur