जबलपुर। हनुमानताल थाना पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को पकड़ा है, जो पलक झपकते ही वाहन चोरी कर लेते थे। पुलिस ने पकड़े गए शातिर चोर समीर कंजा व अविनाश चौधरी के कब्जे से चोरी की मोटर साइकल, एक्सिस गाड़ी, दो ई-रिक्शा, 6 मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस अब आरोपियों से चोरी के अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंडी मदार टेकरी वजूखाना के पास दो संदिग्ध युवक स्प्लेंडर बाइक व एक्सिस स्कूटर लेकर खड़े है, इस बात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस को तलाशी में दोनों के पास से आईफोन, वीवो, जियोनी, रेडमी और सैमसंग के 6 मोबाइल मिले। पूछताछ में आरोपियों ने एक्सिस स्कूटर पिछले साल घोड़ानक्कास क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर ग्वारीघाट और विजय नगर से चोरी किए गए 2 ई-रिक्शा भी बरामद किए गए।
चोरी की गाडिय़ां जब्त-
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक, बिना नंबर का चोरी का एक्सिस स्कूटर, 6 मोबाइल और 2 ई-रिक्शा जब्त किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी समीर उर्फ कंजा के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट, जुआ और चोरी समेत कुल 14 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य चोरी के मामलों और मोबाइल के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
पकड़े गए आरोपी-
-समीर उर्फ कंजा उम्र 25 वर्ष निवासी टेढ़ीनीम दरगाह के पास हनमानताल
-अविनाश चौधरी 22 वर्ष निवासी सिंधी कैंप हनुमानताल
Tags
jabalpur