khabar abhi tak

कटनी सीएसपी कार्यालय सील, नेहा पच्चीसीसिया जबलपुर आईजी आफिस अटैच, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ये है मामला

 

जबलपुर। कटनी में हत्या के आरोपी के पिता से जमीन के विवादित सौदे और पुलिस अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में सख्त एक्शन लिया गया है. सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर शुक्रवार 21 अगस्त को कटनी स्थित सीएसपी कार्यालय को सील कर दिया गया। 

कार्यालय को सील करने का उद्देश्य मामले से जुड़ी फाइलों, दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका को रोकना बताया जा रहा है। जल्द ही जांच टीम कार्यालय खोलकर दस्तावेजी और फोरेंसिक जांच कर सकती है।

जबलपुर संभाग आईजी प्रमोद वर्मा ने सीएसपी नेहा पच्चीसिया को फिलहाल जबलपुर आईजी ऑफिस अटैच किया गया है और एएसपी जबलपुर अनु बेनीवाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों ने पांच पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया है। इनमें रंगनाथनगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह, स्लीमनाबाद थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक सौरभ सोनी के अलावा सीएसपी का ड्राइवर, गनर और रीडर शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि कन्हवारा में हत्या के मामले की विवेचना के दौरान जमीन के सौदे को लेकर सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित अन्य के खिलाफ कुठला थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच में जमीन की कीमत और रजिस्ट्री राशि के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। मामले की जांच अब आगे बढऩे के साथ पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak