जबलपुर। साइबर ठगों के मजबूत जाल को पुलिस नेस्तनाबूत नहीं कर पा रही है। रोजाना नए-नए तरीकों से भोलेभाले लोगों को चपत लगाई जा रही है। लोगों का बैंक खाता खाली किया जा रहा है। ऐसे तीन मामले सामने आए हैं, जिसमें लुभावने वादे करके उनके खाते खाली कर दिए गए। पीड़ितों ने इन मामलों की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस सायबर टीम की मदद से इसमें पड़ताल कर रही है।
रांझी
रांझी में व्हीएफजे के सेक्टर 2 में रहने वाली राखी तोमर ने लिखित शिकायत की है कि वह प्राईवेट जॉब करती है। उसकी दोस्त अंजू जाटव द्वारा एनटीएल कम्पनी में काम करने के बारे में बताया गया था। उसे एनटीएल कम्पनी का व्हाटसएप नम्बर भी दिया था। जिस नम्बर पर उसने अप्रेल 2026 में मैसेज किया था। मैसिज में एलिजा नाम की मेडम से बात हुयी थी। उसे एनटीएल कम्पनी में ज्वाईन करवाने की कहकर एनटीएल एप के बारे में बताया गया। एप डाउनलोड करने के लिये कहा। उसने एप डाउनलोड किया था। मेडम के द्वारा मोबाइल नम्बर से प्रतिदिन व्हाटएस गु्रप बनाकर मैसेज कर लिंक भेजकर टास्क दिया था। इसी लिंक के माध्यम से एप में जुड़कर मैसेज नोवेल पढ़ना होता था। उसके नाम से 2 आईडी बनाई गयी थी, जो टास्क कम्पलीट करने के बदले में 2 माह में उसकी दोनों आईडी के माध्यम से 57600 रूपये कम्पनी द्वारा देने के लिये कहा गया था। 27 जुलाई को उससे कहा गया कि यदि आप 21 हजार रूपये का रीचार्ज कराते हैं, तो आपको 2 वर्ष के लिये स्कीम फ्री मिलेगी। पैसा डबल हो जायेगा। ऐसा कहकर लिंक भेजकर उससे 21 हजार रूपये, 21 हजार रूपये, 13 हजार 300 रूपये, 7 हजार रूपये ट्रांसफर करवाये। जिसके बाद 29 जुलाई को उसे कम्पनी द्वारा कहा गया कि और पैसे भेजने पर अधिक फायदा होगा। उसने कम्पनी के द्वारा भेजी गयी लिंक पर 1800, 6480, 1800 रूपये का भुगतान किया। इसी तरह उसने 30 जुलई को 21 हजार 25 रूपये, 4 अगस्त को 21 हजार 25 रूपये, 5 अगस्त को 1800 रूपये कम्पनी द्वारा उससे ट्रांसफर करवाये गये, जिसके बाद अचानक कम्पनी का व्हाटसएप गु्रप डिलीट हो गया। उसे समझ आया कि एनटीएल कम्पनी द्वारा उससे आनलाईन टास्क कम्पनी करवाकर पैसा बढ़ाकर देने के नाम पर कुल 1 लाख 22 हजार 710 रूपये की धोखाधड़ी की है।
गोरखपुर
गुप्तेश्वर में रहने वाले आशीष रंजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके तीन बैंक अकाउण्ट हैं। एक गोलबाजार व दो बिहार के बैंक में हैं। 16 जनवरी को एल्युमीनियम केपीटल कम्पनी के व्हाटसएप नम्बर से उससे सम्पर्क किया। उसके शेयर टेªडिंग में उच्च रिर्टन का वादा कर निवेश करने के लिये राजी कर लिया। शुरूआत में उसे उच्च लाभ दिखाया गया। उसके भरोसे का फायदा उठाया, उनके प्रस्ताव पर विश्वास करते हुये आरबीएल शाखा गोलबाजार खाते से 35 हजार रूपये, बिहार सरीफ के खाता से 90 हजार रूपये, व 43 हजार रूपये, बिहार सरीफ के अन्य खाते से 82 हजार रूपये व 84 हजार रूपये कुल 3 लाख 34 हजार रूपये फोन के माध्यम से उनके द्वारा भेजे गये। विभिन्न खातों में स्थानांतरित किया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे शेयर टेªडिंग में उच्च लाभ का प्रलोभन देकर उसके 3 लाख 34 हजार रूपये उससे हड़प लिये।
माढ़ोताल
माढोताल के ग्रीन सिटी में रहने वाले जितेन्द्र ंिसह खंगार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 17 अगस्त से 19 अगस्त के बीच उसके मोबाईल में व्हाटसअप पर फिलिप कार्ड गु्रप की एक लिंक शादी का निमंत्रण एपीके फाईल आयी। फाइल उसने क्लिक कर खोल दिया। उसके बाद उसके खाते जिओ प्रेवेंट बैंक एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से क्रमशः 4 बार मे 46 हजार 97 रूपये धोखाधडी पूर्वक किसी अज्ञात व्यक्ति ने हडप लिये है।
