khabar abhi tak

छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट पैसेंजर का सिवनी में समय बदला, नया शेड्यूल 22 अगस्त से लागू

सिवनी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट पैसेंजर (गाड़ी संख्या 58823) की समय-सारणी में बदलाव किया है। यह संशोधित समय-सारणी 22 अगस्त से प्रभावी होगी। इस बदलाव का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है, जिससे छिंदवाड़ा, सिवनी, केवलारी और नैनपुर क्षेत्र के यात्रियों को मंडला फोर्ट तक आवागमन में आसानी होगी।

नई समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन छिंदवाड़ा से सुबह 7:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह घाटपरासिया, उमरिया इसरा, झिलमिली, मरकाहांडी, चौरई, कपूरधा, समसवाड़ा, पिपरडाही और मातृधाम हाल्ट से गुजरते हुए सुबह 8:45 बजे सिवनी पहुंचेगी। सिवनी से यह ट्रेन 8:50 बजे रवाना होगी और भोमा, कान्हीवाड़ा, जुर्तरा, पलारी, खैरी, केवलारी, बोथिया, गंगाटोला तथा खैररांजी होते हुए 11:20 बजे नैनपुर जंक्शन पहुंचेगी।

नैनपुर जंक्शन पर 10 मिनट के ठहराव के बाद, ट्रेन 11:30 बजे आगे बढ़ेगी। यह धतूरा अलीपुर, जामगांव, रामपुरी, चिरईडोंगरी, सिमरिया कजरवाड़ा, बम्हनी बंजर और लिमरुआ हाल्ट से होते हुए दोपहर 12:30 बजे मंडला फोर्ट पहुंचेगी। इस बदलाव का एक महत्वपूर्ण पहलू नैनपुर जंक्शन पर मिलने वाला कनेक्शन है। शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस (11202) जबलपुर से सुबह 9 बजे चलकर लगभग 11:20 बजे नैनपुर पहुंचती है, जिससे मंडला फोर्ट जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak