जबलपुर। चरगवां के तूमरहार में रहने वाले दीनदयाल गौंड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने दीनदयाल का शव एक खेत में पड़ा पाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा।
चरगवां पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह शिवकुमार गौड निवासी ग्राम तूमरा हार ने सूचना दी कि वह मजदूरी करता है। उसके पिताजी दीनदयाल गौड 20 अगस्त को दोपहर लगभग 2-30 बजे बाजार करने चरगवां गये थे, जो वापस नहीं आये थे। आज सुबह 7 बजे प्रीतम बर्मन ने फोन कर बताया कि तुम्हारे पिता दीनदयाल मेरे खेत मे पडे हैं। वह एवं अन्य लोग प्रीतम के खेत ग्राम तूमरा गये। देखा पिता दीनदयाल खेत मे पडे थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। उन्हें उठाकर घर लेकर आये थे।
