khabar abhi tak

मानसून के नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम से जबलपुर-रीवा समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल. प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है। पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 14 अगस्त को 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में 4 इंच या इससे ज्यादा बारिश हो सकती है।

सागर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सतना समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हलकी बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में 12 अगस्त को लो प्रेशर एरिया बना था, जो 13 अगस्त की सुबह डिप्रेशन में बदल गया। यह सिस्टम पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से मानसून ट्रफ सक्रिय रहेगी और प्रदेश में अगले कुछ दिन तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

प्रदेश में अब तक 20.7 इंच बारिश

प्रदेश में अब तक 524.8 मिमी यानी करीब 20.7 इंच बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश 23.5 इंच की तुलना में यह करीब 2.8 इंच कम है। प्रदेश में कुल बारिश अब तक सामान्य से 12त्न कम है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak