khabar abhi tak

मंडला की भैंसवाही घाट पर दो बाइकों की भिड़ंत, 3 घायल, 2 की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

मंडला/जबलपुर. मध्य प्रदेश के मंडला जिले के निवास-मंडला मार्ग पर गुरुवार की देर शाम भैंसवाही घाट में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि ग्राम पटेहरा निवासी शिवम पटेल (27) और बाबा देवरी निवासी संजू लाल (33) एक बाइक पर निवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ग्राम डोभी निवासी देव सिंह (20) की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद तीनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद शिवम पटेल और देव सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संजू लाल का उपचार निवास के स्वास्थ्य केंद्र में ही जारी है। निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे ने बताया कि दो गंभीर घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही निवास पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak