पुलिस के अनुसार एकता कालोनी सुभाष नगर झंडा चौक में रहनेवाले उत्कर्ष उपाध्याय की शादी रीवा निवासी प्रियंका उपाध्याय से वर्ष 2011 में हुई थी। शादी के दो माह बाद से ही पति व ससुराल वालों के व्यवहार में परिवर्तन आ गया। छोटी छोटी बातों को लेकर प्रताडि़त करने लगे तथा पति उत्कर्ष उपाध्याय, ससुर राजेन्द्र उपाध्याय, सास सविता उपाध्याय उसके चरित्र को लेकर अनावश्यक लांछन लगाकर मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे, दो बेटियां होने पर ताना कसते रहे। वर्ष 2022 में मायके वालों ने मकान बनवाने के लिए 11 लाख रुपए दिए। इसके बाद प्रियंका अलग मकान में आकर रहने ली। इसके बाद भी वहां पर भी सास ससुर आकर उससे विवाद करते हैं। दो दिन पहले घर आकर चरित्र पर लांछन लगाने लगे, प्रियंका के विरोध करने पर मारपीट करते हुए चेहरे पर थूक दिया। बेटियां को घर से निकालने की धमकी दी जाने लगी। प्रियंका के साथ हुए कृत्य की जानकारी मिलने पर रीवा से मायके पक्ष के लोग आए तो उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए घर से निकाल दिया। ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur