NSUI के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस की प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नितिन बैगा 8 जून की शाम को रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गया था। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा समय पर कोई कार्यवाही नहीं की। 30 जून को महंगवा के खाटू श्याम मंदिर के पास जंगल में नितिन का शव बरामद हुआ, जिससे पुलिस की तत्परता पर सवाल उठ रहे हैं। नितिन का शव मिलने के बाद से ही पीडि़त परिवार व स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।NSUI का आरोप है कि इससे पहले भी परिजनों ने डुमना एयरपोर्ट पर धरना देने का प्रयास किया था, तब प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया था। हालांकि, संगठन का कहना है कि इस आश्वासन के बावजूद पुलिस अब तक निष्क्रिय है और मामले की जांच को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपते हुए छात्र संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को बेनकाब नहीं किया, तो वे मृतक के परिजनों के साथ मिलकर एक बड़ा और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Tags
jabalpur