सतना-खजुराहो खंड में कराही, बरेठिया, नागोद एवं फुलवारी तथा रीवा-सिंगरौली खंड मे रामपुर नैकिन स्टेशन शामिल
जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतगर्त बन रही नई रेल लाइन प्रोजेक्ट के तहत जिन रेल खंडों में काम पूरा होता जा रहा है, वहां पर रेल संचालन शुरू करने की तैयारियां तेजी से चल रही है और नये स्टेशनों को भी खोला जाना है, जिसके लिये मंडल रेल प्रशासन ने इंजीनियरिंग, परिचालन व एसएंडटी विभाग के स्टाफ से नये स्टेशनों पर पोस्टिंग के लिए ऑप्सन मांगे जा रहे हैं.
बताया जाता है कि जिन नये स्टेशनों को खोला जाना है, उनमें सतना-खजुराहो खंड में कराही, बरेठिया, नागोद एवं फुलवारी तथा रीवा-सिंगरौली खंड मे रामपुर नैकिन स्टेशन शामिल हैं. यहां पर स्टेशन मास्टर,कांटे वालों की पोस्टिंग के लिए पंजीयन किया जा रहा है।
सीधी व पन्ना में बना नया एसएसई डिपो
इस नई रेल प्रोजेक्ट के कुछ सेक्शन में काम पूरा व सीआरएस इंस्पेक्शन के बाद ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होने के बाद इंजीनियरिंग विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है. जिसके तहत उसने वरि. खंड अभियंता (रेलपथ) सीधी एवं वरि. खंड अभियंता (रेलपथ) पन्ना का गठन किया है और यहां पर नई रेललाईन में ट्रेकमेन संवर्ग के स्थानांतरण करने हेतु पूरे मंडल के सभी ट्रेकमैन कर्मचारी, जो नई जगह जाना चाहते हैं, उनसे आवेदन लिया जा रहा है.
