khabar abhi tak

ऑटो चालक ने किया महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस बेसुराग


जबलपुर।
पनागर से परियट जाने के लिए निकली एक महिला को अपनी बातों में फंसाकर ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया। महिला के विरोध किए जाने पर महिला को धमकाते हुए मारपीट भी की गई है। महिला ने इस मामले की पनागर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात आरोपी चालक की छानबीन कर रही है।

पनागर पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक महिला पनागर से परियट की ओर जा रही थी। ऑटो चालक ने महिला को अकेला देखकर रजवाड़े ढाबे के पास सुनसान इलाके में बहाना बनाकर ऑटो रोक लिया। ऑटो रोकने के बाद महिला को बलपूर्वक ऑटो से नीचे उतारा और खेत की घनी झाड़ियों के बीच ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने मौके पर चीखने-चिल्लाने की कोशिश की लेकिन आरोपी ऑटो चालक ने महिला का मुंह दबाते हुए उसके साथ मारपीट की और मौके से ऑटो लेकर भाग गया। महिला जैसे-तैसे अन्य ऑटो की मदद से पनागर थाने पहुंची और मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पनागर थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि पुलिस हरसंभव कोशिश कर आरोपी के सुराग बटोरने की कोशिश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak