khabar abhi tak

पूमा कंपनी के नकली कपड़े बेचने वाले पकड़ाए, देखें वीडियो



जबलपुर।
शहर में नामचीन कंपनियों के नकली कपड़े बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टीशर्ट, लोवर हुडी जब्त की है। पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन कर रही है।

कोतवाली टीआई मानस द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर टू व्हीलर में एक सफेद रंग की बोरी में पूमा कम्पनी के लोगो लगे कपड़े लोवर, टीशर्ट को बेचने के लिये बड़ा फुहारा तरफ जा रहे युवक को पकड़ा है। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम तनिष्क जैन हनुमानताल बताया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक की बोरी में पूमा कम्पनी के नाम पर हुबहू दिखने वाले नकली कपड़े, टीशर्ट, लोवर रखे मिले। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने लालवानी होजरी के सामने गढ़ा फाटक रोड स्थित खेमचंद जैन के कपड़ों की दुकान बड़े बाबा गारमेंट्स में काम करना तथा दुकान मालिक खेमचंद जैन के कहने पर बड़े बाबा गारमेंट्स गढ़ाफाटक से उक्त माल लेकर सप्लाई करने जाना बताया। 


आरोपी तनिष्क जैन के कब्जे से पूमा कम्पनी के हुबहू दिखने वाले नकली 36 पीस टीशर्ट, 24 पीस लोवर जप्त किये। गोयनका अपार्टमेंट बेस्ट पंजाबी बाग न्यू दिल्ली के जांच अधिकारी मयंक शर्मा के साथ आरोपी तनिष्क जैन के बताये अनुसार बडे़बाबा गारमेंट्स गढ़ाफाटक में दबिश दी। दुकान मालिक ने पूछताछ पर अपना नाम खेमचंद जैन नरघैया बताया, जिसकी दुकान की तलाशी लेने पर दुकान में 300 नग, 136 नग हुडी पूमा कम्पनी के हुबहू दिखने वाले नकली कपड़े मिले। दुकान मालिक खेमचंद जैन ने सघन पूछताछ करने कर उक्त माल स्वयं का होना बताया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak