
फाइल फोटो
जबलपुर। साकेत धाम के पीछे लगा चंदन का पेड़ अज्ञात चोर रातों रात काटकर ले गया और इसकी भनक धाम के कर्मचारी या अन्य लोगों को नहीं लगी। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि राकेश कुमार कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह साकेत धाम ग्वारीघाट में मैनेजर के पद पर पदस्थ है। 23 अगस्त को सभी साकेत धाम के कर्मचारी रात लगभग 10-30 खाना खाकर कमरे मंे सोने चले गये थे। साकेतधाम का गार्ड नरेश रात्रि डियूटी 8 बजे से सुबह 8 बजे तक था। सुबह लगभग 6-30 बजे धर्मेन्द्र पासी आकर देखा। साकेत धाम आश्रम के पीछे लगा चंदन का पेड कोई अज्ञात चोर काटकर ले गया है। आसपास तलाश करने पर पता नहीं चला है।