जबलपुर। ईद मिलादुन्नबी पर बुधवार को अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नया मोहल्ला के मोहम्मदी गेट से जुलूस शुरू हुआ। इसमें भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस में शामिल लोगों के नारों और नात-ए-पाक से कस्बे का माहौल पूरी तरह ईद मिलादुन्नबी के रंग में रंगा नजर आया।
अकीदतमंद ' सरकार की आमद मरहबा ' और ' या मुस्तफा ' के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। जुलूस में शामिल लोगों ने नात-ए-पाक पढ़कर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश की खुशी का इजहार किया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने भी जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।
