अधारताल टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि थाना अधारताल अंतर्गत क्राईम ब्रांच एवं थाना अधारताल की संयुक्त टीम द्वारा अभिषेक उर्फ छिंगा पटैल पिता राजेश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी वेलकम कालोनी महाराजपुर अधारताल को 38 नग चाकू के साथ रंगे हाथ पकडा गया था। आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा निवासी वेलकम कॉलोनी अधारताल एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जो वर्ष 2020 से अपराध घटित किये जा रहा है जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, मारपीट़, आम्र्स एक्ट तथा अवैध हथियार बिक्रय करने आदि के कुल 13 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा के आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण इतना अधिक निर्मित हो गया है लोग सूचना देने एवं रिपोर्ट करने से डरते थे। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा आरोपी अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम ( NSA) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके चलते अभिषेक पटेल उर्फ छिंगा को जारी एन.एस.ए. के वारंट में गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया।
जबलपुर। जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में कुख्यात बदमाश अभिषेक उर्फ छिंगा पटेल के विरूद्ध NSA के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधारताल पुलिस द्वारा चायना चाकू की खरीद-फरोख्त मे लिप्त शातिर बदमाश अभिषेक उर्फ छिंगा पटेल जिसके विरूद्ध 13 अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस ने जारी एनएसए के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है।
Tags
jabalpur