जबलपुर। ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना नए-नए तरीकों से लोगों को जाल में फंसाकर उनके बैंक खाते खाली किए जा रहे है। इन मामलों में पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन कर रही है। शहर के तीन थानों में ऐसी ही शिकायत आई है, जिसमें कहीं एसएमएस तो कहीं एपीके फाइल भेजकर खातों से पैसों को निकाला जा रहा है, जिसकी जानकारी खाताधारी को नहीं रहती है।
ये रहे मामले
- रांझी के एकता विहार में रहने वाली मधुलिका सिंह चौहान ने शिकायत की है कि वह ओएफके हास्पिटल खमरिया में सीनियर नर्स के पद पर पदस्थ है। उसकी सैलरी एसबीआई खमरिया ब्रांच में आती है। 11 जुलाई की रात उसके व्हाटसएप पर अज्ञात नम्बर से हॉय का मैसेज आया। जैसे ही उसने मैसेज ओपन किया उसके एसबीआई खाता से क्रमशः 30 हजार रूपये, 19 हजार 999 रूपये, 19 हजार 999 रूपये, कुल 70 हजार रूपये कट गये। उसके एसबीआई बैंक से कॉल आया कि क्या आप स्वयं पेमेंट कर रही है,ं तो उसने अपना अकाउण्ट लॉक करवा दिया था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके फोन में मैसेज कर उसके खाते से कुल 70 हजार रूपये की आनआईन धोखाधड़ी की।
- स्टेट बैंक कालोनी में रहने वाली सोनाली सेठिया ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2 नम्बर से 2 व्हाटसएप चलाती है। 13 जुलाई की सुबह उसके व्हाटसएप नम्बर पर अज्ञात नम्बर से मैसेज आया, उसने अपना व्हाटसएप चैक किया। वह ओपन नहीं हो रहा था। लगातार मैसेज आ रहे थे। अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से उसे डरा धमकाकर 13 जुलाई से आखिरी 16 जुलाई तक धमकी देकर धोखाधड़ी कर लगभग 15 लाख रूपये अलग-अलग स्केनर के माध्यम से हड़प लिये। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अकाउण्ट सेंट्रल बैंक आफ इंडिया विजयनगर में है। कुछ राशि उसके इसी अकाउण्ट में थी, उसने लगभग एक लाख रूपये अपने इसी अकाउण्ट से अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गये स्क्ेनर पर रूपये भेजे थे। बाकि रूपये उसने आनलाईन अलग अलग दुकान पर जाकर नगद देकर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भेजे गये स्केनर पर भेजे थे।
- शक्तिनगर निवासी विनायक महा ने गढ़ा थाने में लिखित शिकायत की है कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक मे है। वह अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम में रील देख रहा था। तभी बीच में एक एचजेड टीव्ही एप का एड आया, जिस पर क्लिक हो गया। एप डाउनलोड हो गया था। वह शाम लगभग 7 बजे सामान लेने गया, तभी उसने क्यूआर कोड स्केन किया तो उसे पता चला कि उसके एकाउण्ट में पैसे नहीं है। उसने अपना एकाउण्ट चैक कराया उसे पता चला कि उसके अकाउण्ट से 28 हजार रूपये कट गये हैं। उसके मोबाइल में एचजेडटीव्ही नाम का एक खतरनाक एपीके मैलवेयर डाउनलोड हो गया था। उसी के बाद से उसके मोबाइल फोन को हैक कर उसके बिना किसी जानकारी के उसके खाते से 28 हजार रूपये की राशि अवैध रूप से ट्रांसफर कर ली है।
