khabar abhi tak

महिला गई अमरनाथ यात्रा पर, चोरों ने घर में घुसकर की लाखों रुपए की चोरी, नर्मदा परिसर सुहागी में घटना

 

जबलपुर। अधारताल थानान्तर्गत सुहागी क्षेत्र में रहने वाली महिला अन्नपूर्णा पांडेय के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब अन्नपूर्णा पांडेय अपनी बहन के साथ अमरनाथ यात्रा पर गई हैं। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात तत्वों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 

                                    पुलिस के अनुसार नर्मदा परिसर सुहागी में अन्नपूर्णा पांडेय अकेले ही रहती है, वे अपनी बहन के साथ अमरनाथ यात्रा पर निकली, जाने से पहले उन्होने अपने घर की चाबी पड़ोस में रहने वाले सागर श्रीवास्तव को दे दी थी ताकि घर की देखभाल हो सके। पिछले दिन अज्ञात तत्व मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी से सोने, चांदी के जेवर व नगदी रुपए चोरी कर ले गए। बीती शाम सागर घर आया तो देखा कि अन्नपूर्णा पांडेय के घर के मेनगेट में ताला लगा था। अंदर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा, अंदर सेंट्रल टेबल की ड्राज खुले, आलमारी के लॉकर टूटे थे। सागर ने अन्नपूर्णा मेडम को फोन करके घटना के बारे में बताया, उन्हौंने वीडियो बनाकर भेजने के लिये तो उन्हें घर का वीडियो बनाकर भेजा और अंदर के कमरों में जिनमें ताला नहीं था जाकर देखा बेडरूम में रखी आलमारी व दीवान का सामान बिखरा हुआ था। अन्नपूर्णा पांडेय ने बताया कि घर में सोने की चैन सहित अन्य जेवर रखे थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak