जबलपुर। भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन आर शाहा ने समाज और राष्ट्रहित में सेवाओं के महत्व को देखते हुए रामकुमार यादव को मध्य प्रदेश का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभावशील हो गयी है। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री यादव को भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और संगठन के 5 मुख्य सिद्धांतों राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता तथा गांधीवादी समाजवाद को जन-जन तक पहुँचाने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि वे सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण लगन से निर्वहन करेंगे।
जनहित सदैव सर्वोपरि:यादव
नवनियुक्त मध्य प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार यादव ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए जनहित हमेशा सर्वोपरि रहेगा। रामकुमार यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन आर. शाहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के 5 प्रमुख सिद्धांतों राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, अखंडता, पंथ-निरपेक्षता और समाजवाद को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही उनका मुख्य लक्ष्य होगा।
