khabar abhi tak

' दून इंटरनेशनल स्कूल ' के मैस ठेकेदार ने व्यापारी को लगाई 64 लाख की चपत


जबलपुर।
 दून इंटरनेशनल स्कूल के एक मैस ठेकेदार ने नीमखेड़ा के एक किराना व्यापारी को 64 लाख रूपए की चपत लगा दी। ठेकेदार ने किराना सामग्री लेकर स्कूल में सप्लाई की थी। स्कूल से ठेकेदार को पेमेंट किया जाना बताया गया है लेकिन यह पैसा व्यापारी तक नहीं पहुंचाया गया। मामले की बरेला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बरेला टीआई का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों कार्रवाई की जाएगी।
नीमखेड़ा के गौर तिराहे के पास अजीत किराना स्टोर्स के संचालक अर्पित जैन ने बताया कि श्रमोदय आवासीय विद्धालय, ट्र्पिल आईटीडीएम ओर दून इंटरनेशनल स्कूल का मैस ठेकेदार स्टार फूड एंड हॉस्पिीटेलिटी सर्विसेज के संचालक जगदीश सेठी, प्रो गौरव शर्मा और रामायन पाठक हैं। कंपनी काफी दिनों से किराना दुकान लेकर उक्त संस्थाओं को माल सप्लाई कर रही है। इस बीच माल सप्लाई का भुगतान भी किया गया है। लेकिन पिछले दिनों से किराना सामग्री लेने के बाद उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। मामले में उन्होंने संस्थाओं से भी संपर्क किया था लेकिन उन्होंने भुगतान के मामले में हाथ खड़े कर दिए। 
जैन का कहना है कि किराना सामग्री लेने के बाद करीब 64 लाख रूपए का भुगतान बाकी है। इसे लेकर कंपनी से बातचीत की गई। कंपनी की ओर टालमटोली की जा रही है। बताया गया है कि इस बीच  स्टार फूड एण्ड हॉस्पिीटेलिटी सर्विसेस कंपनी गायब हो गई है। संचालकों के सिर्फ मोबाइल नंबर हैं। इन नंबरों पर संपर्क किया गया है, जिसमें हर समय उन्हें लटकाया जा रहा है। अब हालत यह हो गई है कि मोबाइल भी बंद कर लिए हैं। धोखाधड़ी किया जाना प्रतीत होते ही मामले की बरेला थाने में शिकायत दी गई है।
- हमें शिकायत मिली है। मामले में स्कूल सहित अन्य संस्थाओं से संपर्क किया है। संस्थाओं ने कंपनी को भुगतान किया जाना बताया है। जांच की जा रही है, लिखित बयान आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
संगीता सिंह, थाना प्रभारी, बरेला

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak